[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरबिज़नेसब्रेकिंग न्यूज़

Gold Silver Price Crash: जेवर बनवाने का सुनहर मौका, सोने-चांदी का दाम में आई गिरावट, जानें क्या है ताजा भाव

नई दिल्ली। Gold Silver Price Crash: इस समय सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं  सोना और चांदी की कीमतों में  बीते मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम करीब 4,300 रुपये तक सस्ता हो गया, जबकि 22 कैरेट सोने के दाम भी नीचे आए हैं। वर्तमान में 22 कैरेट सोना विभिन्न शहरों में लगभग 1.36 लाख से 1.37 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला। ग्लोबल मार्केट में सोना करीब 4,175 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है, जो इस वर्ष की शुरुआत में बने इसके उच्चतम स्तर से 25 प्रतिशत से अधिक कम है।

Read More: PM Modi 12 Years: मोदी ने तोड़ा चाचा नेहरू का रिकॉर्ड, बने सत्ता में सबसे ज्यादा दिनों तक रहने वाले पीएम, पूरे किए कार्यकाल के 4,399 दिन

वहीं चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव करीब 8,000 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक टूटकर 2.38 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गया। दिल्ली और मुंबई सहित प्रमुख शहरों में शुद्ध चांदी की कीमतें घटकर 2.35 लाख से 2.36 लाख रुपये प्रति किलो के बीच दर्ज की गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर भी कमजोर रही और करीब 1.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.48 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। यह मार्च के बाद चांदी का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है।

कीमतों में गिरावट की प्रमुख वजहें

विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। इससे वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने की आशंका पैदा हुई है। निवेशकों को डर है कि बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने के लिए अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनाए रख सकता है। उच्च ब्याज दरों का असर आमतौर पर सोने और चांदी जैसी परिसंपत्तियों पर पड़ता है, क्योंकि इन पर कोई निश्चित ब्याज या रिटर्न नहीं मिलता। ऐसे में निवेशक अन्य विकल्पों की ओर रुख करने लगते हैं।

IAS Ramesh Kumar: IAS रमेश कुमार शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, नियुक्त किए गए सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग में आयुक्त

Gold Silver Price Crash: इसके अलावा, वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है। डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने से अन्य देशों के निवेशकों के लिए सोना और चांदी खरीदना अपेक्षाकृत महंगा हो गया है, जिससे मांग में कमी आई है। बाजार विश्लेषकों का यह भी मानना है कि हाल के दिनों में चांदी में हुई तेज बढ़त के बाद निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) और एल्गोरिदमिक ट्रेडिंग के जरिए हुई बिकवाली ने भी कीमतों पर अतिरिक्त दबाव बनाया है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close