CG Teacher Recruitment: युवाओं के लिए खुशखबरी, जल्द होगी 5 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती, मेरिट के आधार पर होगा चयन
रायपुर। CG Teacher Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार स्वामी आत्मानंद और स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में करीब 5 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी कर रही है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि परीक्षा सुबह होगी और उसी दिन शाम तक रिजल्ट और मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी।
सरकार का लक्ष्य 15 जुलाई तक चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग देने का है, ताकि नए शैक्षणिक सत्र में शिक्षकों और कर्मचारियों की कमी न रहे। इस बार भर्ती जिला स्तर पर नहीं, बल्कि राज्य स्तरीय केंद्रीयकृत परीक्षा के जरिए होगी। परीक्षा किसी निजी एजेंसी द्वारा कराई जाएगी ताकि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रहे।
CG Teacher Recruitment: भर्ती में व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रधान पाठक, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल, कंप्यूटर शिक्षक, लैब सहायक, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, चौकीदार, भृत्य और सफाई कर्मी जैसे पद शामिल होंगे। शिक्षक पदों के लिए संबंधित विषय में योग्यता के साथ बीएड या डीएड अनिवार्य होगा। साथ ही अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने की क्षमता भी जरूरी होगी। इस बार चयन केवल मेरिट के आधार पर होगा और भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखी जाएगी।




