[t4b-ticker]
Advertisement
big breakingcrimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Ganja Smuggling: अंतर्राज्यीय महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार,कब्जे से 16 किलो गांजा जब्त, उड़ीसा से ले जा रही थी UP

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Ganja Smuggling:  रायपुर पुलिस के “नशामुक्त रायपुर” अभियान को बड़ी सफलता मिली है। टिकरापारा थाना पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 16 किलो से अधिक  अवैध गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 8 लाख 21 हजार 700 रुपये बताई जा रही है।

Fire In Delhi Court: राजधानी के कोर्ट परिसर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकल की 8 गाड़ियां

दरअसल, टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रावणभाठा मैदान, भाठागांव बस स्टैंड के पास एक महिला संदिग्ध हालत में गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और महिला को हिरासत में लिया।

महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से 16 किलो 434 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना नाम पूजा देवी सोनकर निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश बताया। उसने स्वीकार किया कि वह उड़ीसा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश में खपाने की फिराक में थी।

Congress Training Camp:प्रदेश कांग्रेस का 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर इस दिन से शुरू, नए जिला अध्यक्षों को मिलेगा संगठनात्मक प्रशिक्षण

Raipur Ganja Smuggling:  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। रायपुर पुलिस ने साफ किया है कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close