[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़हादसा

दिल्ली के बाद अब यहां लगी भीषण आग, चपेट में आने से 5 की मौत, मंजर देख मची चीख-पुकार

मुफ्फरपुर। Muzaffarpur Hospital Fire: बिहार के मुफ्फरपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ब्रह्मपुरा इलाके के प्रसिद्ध प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। जिससे की इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग झुलस गए। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत में घुटन भरा और जहरीला धुआं भर गया।घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

Read More: CM Helpline Number: अब सीएम से सीधे होगी बात, जल्द होगी सीएम हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत, आम लोग कर सकेंगे समस्या की शिकायत 

जानकारी के अनुसार, आग सुबह करीब 3 बजे लगी। उस समय ICU में 13 से 15 गंभीर मरीज भर्ती थे। आग के साथ फैले घने धुएं और ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों की हालत बिगड़ गई। कई मरीज स्वयं बाहर निकलने की स्थिति में नहीं थे, जिससे जनहानि हुई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट थी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ICU से करीब 15 से 20 मरीजों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। अधिकारियों के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

इस हादसे में मृतकों की पहचान औराई के शशांक कुमार, मोतीपुर की गीता देवी, तरियानी के उदय झा, औराई के कृष्णनंदन और साहेबगंज के संजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई बयान नहीं दिया। इसे लेकर विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सरकार पर निशाना साधा है। RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सरकार के जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग इस गंभीर घटना पर संवेदनशीलता नहीं दिखा रहे हैं।

Read More: Ebola Virus: प्रदेश में इबोला वायरस का पहला मामला आया सामने, कांगो, इथोपिया और युगांडा से आए 3 संदिग्ध, हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

Muzaffarpur Hospital Fire: वहीं, जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने मंत्री का बचाव करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग तत्काल सक्रिय हुआ और पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस समय प्राथमिकता राहत और कार्रवाई होनी चाहिए। प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close