[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CM Helpline Number: अब सीएम से सीधे होगी बात, जल्द होगी सीएम हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत, आम लोग कर सकेंगे समस्या की शिकायत

रायपुर। CM Helpline Number: प्रदेशवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 9 जून को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस हेल्पलाइन के शुरू होने के बाद आम नागरिक टोल फ्री नंबर 1076 पर कॉल कर अपनी शिकायत और समस्याएं दर्ज करा सकेंगे।

Read More: Ebola Virus: प्रदेश में इबोला वायरस का पहला मामला आया सामने, कांगो, इथोपिया और युगांडा से आए 3 संदिग्ध, हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से लोगों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नागरिक टोल फ्री कॉल के अलावा वेब पोर्टल और व्हाट्सएप के जरिए भी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।

सरकार के अनुसार, हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के लिए एक निर्धारित समय-सीमा तय की जाएगी। संबंधित विभागों को तय समय के भीतर शिकायतों का निपटारा करना होगा, जिससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान हो सके।

Read More: Gwalior News: इंजीनियरिंग छात्र निकला मास्टरमाइंड चोर, गैंग बनाकर सूने मकान को बनाया था निशाना, सोने-चांदी समेत 94 लाख का माल बरामद 

CM Helpline Number: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कहना है कि यह पहल शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करेगी तथा आम लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री 9 जून को इस जनहितकारी सेवा का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close