[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Ebola Virus: प्रदेश में इबोला वायरस का पहला मामला आया सामने, कांगो, इथोपिया और युगांडा से आए 3 संदिग्ध, हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

दुर्ग। Ebola Virus:  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इबोला वायरस संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांगो, इथोपिया और युगांडा से जुड़े तीन संदिग्ध व्यक्ति जिले में पहुंचे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

Read More: Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अधिकारियों के बीच हुआ नए सिरे से कार्य विभाजन – 

दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (IDSP) से सूचना प्राप्त होने के बाद स्वास्थ्य विभाग को संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें होम आइसोलेशन में रखने तथा लगातार स्वास्थ्य निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन के अनुसार, तीनों संदिग्धों की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति सामान्य बताई जा रही है और उनमें फिलहाल किसी गंभीर लक्षण की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद संभावित जोखिम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है।

Read More: Gwalior News: इंजीनियरिंग छात्र निकला मास्टरमाइंड चोर, गैंग बनाकर सूने मकान को बनाया था निशाना, सोने-चांदी समेत 94 लाख का माल बरामद 

Ebola Virus: बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस से जुड़े संदिग्ध मामलों का यह पहला मामला हो सकता है। स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम संदिग्धों की ट्रैवल हिस्ट्री, संपर्क में आए लोगों तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। साथ ही, यदि किसी व्यक्ति में तेज बुखार, कमजोरी, उल्टी या अन्य संदिग्ध लक्षण दिखाई दें तो तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close