[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Gwalior News: इंजीनियरिंग छात्र निकला मास्टरमाइंड चोर, गैंग बनाकर सूने मकान को बनाया था निशाना, सोने-चांदी समेत 94 लाख का माल बरामद

ग्वालियर। Gwalior News: सूने मकानों में सेंध लगाकर लाखों की चोरी करने वाले एक संगठित और हाईटेक गिरोह का ग्वालियर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इंदरगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 94.25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया है।

Read More: Alcohol Drinkers Increased: इस राज्य में तेजी से बढ़ी शराब पीने वालों की संख्या, स्वास्थ्य सर्वेक्षण में सामने आए हैरान करने वाले आंकड़े, तंबाकू की लत भी बढ़ी 

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह का सरगना विवेक प्रजापति है, जो कंप्यूटर इंजीनियरिंग का छात्र रहा है। अधिक पैसा कमाने की चाह में उसने अपराध की राह चुनी और तकनीक की मदद से चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला नेटवर्क तैयार कर लिया। उसके साथ फरहान खान सहित कई अन्य साथी भी गिरोह में सक्रिय थे।

सूने मकान को बनाया था निशाना

मामला 5 मई 2026 का है, जब इंदरगंज क्षेत्र निवासी अजय शंकर मित्तल के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान लेकर फरार हो गए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंची।

इंस्टाग्राम कॉल और सीक्रेट चैट से करते थे संपर्क

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह का मास्टरमाइंड विवेक प्रजापति अपने साथियों और परिचितों से संपर्क के लिए सामान्य फोन कॉल या मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल नहीं करता था। वह इंस्टाग्राम कॉल और सीक्रेट चैट फीचर्स का उपयोग करता था ताकि उसकी गतिविधियों का पता न लगाया जा सके और पुलिस निगरानी से बचा जा सके।

Read More:  TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह: 58 विधायकों ने स्पीकर को सौंपा प्रस्ताव, ऋतब्रत बनर्जी के समर्थन का दावा 

48 घंटे तक पुलिस को उलझाता रहा आरोपी

गिरफ्तारी के बाद भी विवेक ने करीब दो दिनों तक पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। हालांकि उसके साथी फरहान खान से मिली जानकारी के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हो गया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस पनिहार टोल प्लाजा के आगे बीहड़ इलाके में पहुंची, जहां चोरी का सामान जमीन में दबाकर और पत्थरों के नीचे छिपाकर रखा गया था।

सोना-चांदी और लग्जरी कार बरामद

पुलिस के अनुसार अब तक की कार्रवाई में गिरोह से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें चोरी का माल खरीदने के आरोपी सराफा कारोबारी विवेक सोनी, आकाश माहौर, मयूर राठौर और एक नाबालिग भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के पास से 300 ग्राम सोना, करीब 14.5 किलो चांदी और चोरी की रकम से खरीदी गई एक आई-20 कार भी जब्त की गई है।

Read More: Karnataka CM Oath Ceremony: कर्नाटक में अब चलेगा ‘शिव’ युग, डीके शिवकुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, संभाली सत्ता की कमान

पुलिस कर रही है आगे की जांच

Gwalior News:  पुलिस का मानना है कि गिरोह ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई अन्य चोरी की वारदातों को भी अंजाम दिया हो सकता है। इसलिए आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई और मामलों का खुलासा हो सकता है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close