[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

Alcohol Drinkers Increased: इस राज्य में तेजी से बढ़ी शराब पीने वालों की संख्या, स्वास्थ्य सर्वेक्षण में सामने आए हैरान करने वाले आंकड़े, तंबाकू की लत भी बढ़ी

यूपी। Alcohol Drinkers Increased: उत्तर प्रदेश में शराब और तंबाकू के सेवन को लेकर चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-6) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में शराब पीने वाले पुरुषों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में यह प्रवृत्ति तेजी से बढ़ी है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर शराब सेवन के मामलों में कमी देखने को मिली है।

Read More: TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह: 58 विधायकों ने स्पीकर को सौंपा प्रस्ताव, ऋतब्रत बनर्जी के समर्थन का दावा 

रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 15 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों में शराब पीने वालों का प्रतिशत 14.5 से बढ़कर 18.7 हो गया है। यानी पिछले सर्वेक्षण की तुलना में 4.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो देश में सबसे अधिक मानी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि शराब के बढ़ते सेवन से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। महिलाओं में शराब सेवन की स्थिति लगभग स्थिर बनी हुई है। प्रदेश में 15 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं में शराब पीने का प्रतिशत 0.3 पर ही कायम है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं में यह आंकड़ा 1.3 प्रतिशत से घटकर 1.1 प्रतिशत हो गया है।

रिपोर्ट में तंबाकू सेवन को लेकर भी चिंता जताई गई है। उत्तर प्रदेश में पुरुषों और महिलाओं दोनों के बीच तंबाकू की आदत बढ़ी है। वर्ष 2023-24 में 15 वर्ष से अधिक आयु की 9.6 प्रतिशत महिलाएं तंबाकू का सेवन करती पाई गईं, जबकि पिछली रिपोर्ट में यह आंकड़ा 8.5 प्रतिशत था। पुरुषों में तंबाकू सेवन करने वालों का प्रतिशत 45.2 तक पहुंच गया है, जो दर्शाता है कि राज्य में लगभग हर दूसरा पुरुष किसी न किसी रूप में तंबाकू या उससे जुड़े उत्पादों का उपयोग कर रहा है। पहले यह आंकड़ा 44 प्रतिशत था।

Read More: Karnataka CM Oath Ceremony: कर्नाटक में अब चलेगा ‘शिव’ युग, डीके शिवकुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, संभाली सत्ता की कमान 

Alcohol Drinkers Increased:  दिलचस्प बात यह है कि जहां उत्तर प्रदेश में शराब और तंबाकू सेवन के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है, वहीं राष्ट्रीय स्तर पर दोनों ही श्रेणियों में गिरावट देखने को मिली है। देशभर में तंबाकू सेवन करने वाली महिलाओं की संख्या 8.9 प्रतिशत से घटकर 8.4 प्रतिशत और पुरुषों की संख्या 38 प्रतिशत से घटकर 36.3 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान, नशामुक्ति कार्यक्रम और स्वास्थ्य शिक्षा को और प्रभावी बनाने की जरूरत है, ताकि बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर नियंत्रण पाया जा सके।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close