Sakti Double Murder: घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, डबल मर्डर से दहल उठा इलाका, क्षेत्र में की गई घेराबंदी
सक्ती। Sakti Double Murder: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंदुरस गांव से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां देर रात हुए दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। अज्ञात हमलावरों ने घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद गांव सहित आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतकों की पहचान पुरुषोत्तम खूंटे (70 वर्ष) और उनकी पत्नी गोहारिन बाई (55 वर्ष) के रूप में हुई है।
Read More: Sanitation Contractors Strike: चरमराई निगम की सफाई व्यवस्था, हड़ताल पर सफाई ठेकेदार, कांग्रेस नेताओं ने झाड़ू लगाकर निगम को घेरा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दंपति रात में अपने घर में सो रहे थे, तभी अज्ञात आरोपी घर में घुसे और दोनों पर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है।
CG ED-CBI Raid: राज्यपाल के पूर्व सचिव और IAS अधिकारी के घर ED और CBI की दबिश, बैंक खातों व चल-अचल संपत्ति की जांच जारी
Sakti Double Murder: घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। विशेषज्ञ टीम हत्या से जुड़े अहम सुराग जुटाने में लगी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पुरानी रंजिश, लूटपाट, पारिवारिक विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वहीं अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। इस दोहरे हत्याकांड से सेंदुरस गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।




