[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

CG ED-CBI Raid: राज्यपाल के पूर्व सचिव और IAS अधिकारी के घर ED और CBI की दबिश, बैंक खातों व चल-अचल संपत्ति की जांच जारी

भिलाई। CG ED-CBI Raid: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले की जांच में केंद्रीय एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की संयुक्त टीम ने राज्यपाल के पूर्व सचिव एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमृत खलको के भिलाई स्थित तालपुरी निवास पर दबिश दी।

Read More: Delhi Hotel Fire: चंद मिनटों में राख हुई कई जिंदगियां, होटल में आग लगने से 20 लोगों की मौत, खौफनाक मंजर देख मची अफरा-तफरी

सूत्रों के अनुसार, जांच टीम सुबह से ही अमृत खलको के घर पर मौजूद है और उनसे तथा उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों द्वारा बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन और चल-अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की भी गहन जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी पड़ताल की जा रही है।

गौरतलब है कि वर्ष 2024 में सामने आए CGPSC भर्ती घोटाले में अमृत खलको का नाम विवादों में आया था। आरोप था कि CGPSC परीक्षा में उनके परिवार के सदस्यों को कथित रूप से अनुचित लाभ पहुंचाया गया। परीक्षा परिणाम में उनकी बेटी नेहा खलको ने 13वीं रैंक और बेटे निखिल खलको ने 17वीं रैंक हासिल की थी, जिसके आधार पर दोनों का चयन डिप्टी कलेक्टर पद के लिए हुआ था।

Read More: Monsoon 2026: पूरे देश में शुरू होगा बारिश का दौर, केरल में इस दिन दस्तक देगा मानसून, गर्मी और उमस से मिलेगी राहत 

CG ED-CBI Raid:  बता दें कि, इस मामले ने तूल पकड़ने के बाद अमृत खलको को राज्यपाल के सचिव पद से हटा दिया गया था। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और प्रभावशाली लोगों की भूमिका को लेकर जांच शुरू हुई, जो अब केंद्रीय एजेंसियों के स्तर तक पहुंच चुकी है। फिलहाल ईडी और सीबीआई की संयुक्त टीम पूरे मामले से जुड़े वित्तीय और प्रशासनिक पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई और संभावित खुलासों की तस्वीर साफ हो सकेगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close