Delhi Hotel Fire: चंद मिनटों में राख हुई कई जिंदगियां, होटल में आग लगने से 20 लोगों की मौत, खौफनाक मंजर देख मची अफरा-तफरी
नई दिल्ली। Delhi Hotel Fire: देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मालवीय नगर रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी दूऱ-दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थी। इस खौफनाक मंजर को देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरा मच गई। बताया गया की इस अग्निकांड में 20 लोगों की मौत हो गई तो कई लोग घायल हो गए।
Read More: Monsoon 2026: पूरे देश में शुरू होगा बारिश का दौर, केरल में इस दिन दस्तक देगा मानसून, गर्मी और उमस से मिलेगी राहत
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8.50 बजे आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली थी, जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग और धुएं के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन अंदर फंसे 20 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की।
दमकल के एक अधिकारी ने बताया कि, लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी आग पर काबू पाने के लिए शुरुआती कदम के तौर पर दो वॉटर टेंडर, दो वॉटर बाउजर, एक क्विक रिस्पॉन्स गाड़ी और आग बुझाने वाली अन्य यूनिट्स भेजी गईं। होटल में फंसे 35 लोगों को बचाया गया है। कई विदेशी नागरिक भी यहां पर ठहरे हुए थे। हालांकि आग लगने की वजह शॉटसर्किट बताई जा रही है। वहीं इस आगजनी का वीडियो भी सामने आया है।
Read More: Retired IAS BKS Ray Passes Away: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव और रिटायर्ड IAS अधिकारी BKS Ray का निधन, प्रशासनिक और साहित्य जगत में शोक की लहर
सीएम रेखा गुप्ता ने जताया शोक
वहीं इस भीषण आग की घटना में लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि, मालवीय नगर में आग लगने की इस दुखद घटना में लोगों की जान जाने से वह बेहद व्यथित हैं। इस हृदयविदारक त्रासदी से प्रभावित सभी परिवारों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं और ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में साहस प्रदान करने की प्रार्थना करती हैं।
Deeply saddened by the tragic loss of lives in the devastating fire incident in Malviya Nagar.
My heartfelt condolences to the bereaved families. I pray for the speedy recovery of those injured and for strength & courage to all those affected by this heartbreaking tragedy.…
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) June 3, 2026
Delhi Hotel Fire: इस घटना पर पीएम मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। इसी के साथ ही PMNRF की ओर से, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।
The loss of lives due to a fire incident in Malviya Nagar, Delhi is tragic. My condolences to those who have lost their loved ones. Wishing a speedy recovery to the injured. Authorities are providing all possible assistance to those affected.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from…
— PMO India (@PMOIndia) June 3, 2026




