Monsoon 2026: पूरे देश में शुरू होगा बारिश का दौर, केरल में इस दिन दस्तक देगा मानसून, गर्मी और उमस से मिलेगी राहत
नई दिल्ली। Monsoon 2026: देशभर में भीषण गर्मी के बाद अब जल्द ही मानसून की एंट्री होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल में 4 जून 2026 के आसपास दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही अगले 5-7 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
Read More: Retired IAS BKS Ray Passes Away: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव और रिटायर्ड IAS अधिकारी BKS Ray का निधन, प्रशासनिक और साहित्य जगत में शोक की लहर
दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप तथा केरल और तमिलनाडु के कुछ भागों में चार जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान है, जबकि दिल्ली में 4-5 जून के लिए आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में बदलाव से गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
Read More: Firing on Khan Sir Coaching: खान सर की कोचिंग के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, गार्ड को भी पीटा, इलाके में तनाव का माहौल
Monsoon 2026: वहीं IMD ने 6 जून तक पूरे राज्य में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। तिरुवनंतपुरम और कोल्लम को छोड़कर लगभग सभी जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार के लिए केरल के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि गुरुवार को आठ जिलों में और शुक्रवार को सात जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।




