[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रायपुर में 8 जून से दौड़ेंगी 8 नई मिनी सिटी बसें,टाटीबंध से रेलवे स्टेशन और ISBT तक मिलेगी सीधी सुविधा

प्रविंस मनहर/रायपुर – राजधानी रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। 8 जून से शहर में 8 नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। ये बसें टाटीबंध चौक से रेलवे स्टेशन और पचपेड़ीनाका होते हुए अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) तक चलेंगी। जानकारी के अनुसार,टाटीबंध से रेलवे स्टेशन तक यात्रा करने वाले यात्रियों को 25 रुपये किराया देना होगा। बसों का संचालन शुरुआती 45 दिनों तक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किया जाएगा।

इस दौरान यात्रियों की संख्या और रूट की उपयोगिता का आकलन किया जाएगा। दोनों रूटों पर बस संचालन की औपचारिक अनुमति 5 जून को जारी होने की संभावना है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर 15 से 20 मिनट के अंतराल पर बसें उपलब्ध रहेंगी,जिससे लोगों को रेलवे स्टेशन,पचपेड़ीनाका और आईएसबीटी तक पहुंचने में आसानी होगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close