CG News: खाद-बीज किल्ल्त पर सीएम साय का बयान, आपूर्ति पर सरकार की नजर, कहा-‘किसानों को नहीं होगी किसी प्रकार की कमी’
रायपुर। CG News: खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले प्रदेश में खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और पश्चिम एशिया में बने तनावपूर्ण हालात के बावजूद राज्य सरकार किसानों को खाद और बीज की कमी नहीं होने देगी। इसके लिए संबंधित विभागों को लगातार निगरानी रखने और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Read More: Hasdev Aranya: क्या विकास के नाम पर कुर्बान होंगे जंगल ? विश्व पर्यावरण दिवस से पहले हसदेव पर बड़ा सवाल
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कुछ क्षेत्रों में डीएपी (DAP) खाद की सीमित उपलब्धता की स्थिति बन सकती है, लेकिन सरकार ने इसके वैकल्पिक इंतजाम पहले से कर रखे हैं। किसानों को आवश्यक उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए एनपीके, एसएसपी, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे विकल्पों का पर्याप्त भंडारण किया गया है।
उन्होंने बताया कि कृषि विभाग और सहकारी संस्थाओं को निर्देश दिए गए हैं कि खरीफ सीजन के दौरान खाद और बीज वितरण व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसानों को समय पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो सके। राज्य स्तर से लेकर जिला स्तर तक लगातार स्थिति की समीक्षा की जा रही है।
Read More: Virat Anushka Visit Virndavan: मन में श्रद्धा और माथे में तिलक…RCB की जीत के बाद विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
CG News: मुख्यमंत्री ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या संभावित कमी की खबरों से घबराने की आवश्यकता नहीं है। सरकार पूरी तरह सतर्क है और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप वैकल्पिक खादों के उपयोग के लिए भी प्रोत्साहित किया।




