[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Cow Shelters: गांवों के बाद अब शहरों में भी बनेंगे गौधाम, 64 नए गौधामों को मिली मंजूरी, आधारभूत सुविधाएं होंगी उपलब्ध

रायपुर। CG Cow Shelters: छत्तीसगढ़ सरकार ने निराश्रित और घूमंतू गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में गौधामों के सफल संचालन के बाद अब नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी गौधाम स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जिला प्रशासन को अपने-अपने क्षेत्रों में उपयुक्त गोठानों और स्थलों की पहचान कर विस्तृत जानकारी भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More: CG Samvida Bharti: प्रदेशभर में खोले जाएंगे 150 उत्कृष्ट स्कूल, होगी संविदा भर्ती, अंग्रेजी माध्यम में होगी पढ़ाई 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित प्रस्तावित स्थलों की जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य गोसेवा आयोग को भेजी जाएगी। आयोग की अनुशंसा और स्वीकृति के बाद नगरीय क्षेत्रों में गौधामों की स्थापना की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 32 गौधाम संचालित हैं, जबकि 64 नए गौधामों को मंजूरी प्रदान की जा चुकी है। सरकार का उद्देश्य इन केंद्रों के माध्यम से निराश्रित मवेशियों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना और उनके बेहतर रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक गौधाम में क्षमता के अनुसार अधिकतम 200 गोवंश रखने की व्यवस्था होगी। यहां सुरक्षित बाड़ा, पर्याप्त चारा, स्वच्छ पेयजल, बिजली और अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि पशुओं का समुचित संरक्षण किया जा सके।

सरकार का मानना है कि शहरी क्षेत्रों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर बड़ी संख्या में घूमने वाले मवेशियों के कारण अक्सर यातायात बाधित होता है और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। नगरीय गौधामों की स्थापना से इस समस्या में काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

Read More: Raipur Fire News: राजधानी में आग का कहर..मिवान स्टील लिमीटेड प्लांट में लगी भीषण आग, आसमान में उठा धुएं का गुब्बारा 

CG Cow Shelters: इसके साथ ही यह पहल पशु कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और शहरी व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिले और नागरिकों को सड़कों पर आवारा मवेशियों से होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके। आने वाले समय में विभिन्न नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायत क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से गौधाम स्थापित किए जाने की संभावना है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close