Raipur News: सामुदायिक भवन में चर्च का विरोध, लीज समाप्ति के बाद निर्माण पर बवाल, हिन्दू संगठनों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में सेंटपॉल स्कूल परिसर में बन रहे कथित कम्युनिटी हॉल को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल परिसर की जिस भूमि पर विशाल चर्च कम्युनिटी हॉल का निर्माण किया जा रहा है, उसकी लीज अवधि वर्ष 2022 में ही समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद बिना वैध अनुमति के निर्माण कार्य तेजी से जारी है और अब यह लगभग पूर्णता की स्थिति में पहुंच चुका है।
हिंदू संगठनों का कहना है कि इस मामले की शिकायत पूर्व में नगर निगम आयुक्त से भी की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से निर्माण कार्य लगातार चलता रहा। संगठनों ने आशंका जताई है कि यह स्थल धर्मांतरण का बड़ा केंद्र बन सकता है, इसलिए अवैध निर्माण को तत्काल हटाया जाए।
Raipur News: इसी मांग को लेकर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने रायपुर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन के विश्वदिनी पांडेय ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लीज समाप्त होने और नियमितीकरण नहीं होने के बावजूद निर्माण जारी रहना गंभीर सवाल खड़े करता है।




