NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA को लगाई फटकार, पूछे तीखे सवाल
नई दिल्ली। NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। NEET-UG परीक्षा में सामने आई गड़बड़ियों को लेकर National Testing Agency (NTA) को कड़ी फटकार लगाई है। सुनवाई के दौरान अदालत ने एजेंसी से कई तीखे सवाल पूछे और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर चिंता जताई। कोर्ट ने कहा कि. देश के लाखों छात्र कठिन मेहनत और उम्मीदों के साथ इस परीक्षा में शामिल होते हैं, ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही उनके भविष्य और मानसिक स्थिति पर गंभीर असर डालती है।
Read More: Hamirpur Bridge Collapse: ताश के पत्तों की तरह गिरा निर्माणाधीन पुल, हादसे में 6 मजदूरों की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान
जस्टिस नरसिम्हा ने टिप्पणी करते हुए कहा कि युवाओं को निराश नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि यह परीक्षा उनके करियर और सपनों से जुड़ी होती है। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार हलफनामा दाखिल कर दिया गया है। वहीं, विशेषज्ञ समिति के अध्यक्ष डॉ. राधाकृष्णन से भी अदालत ने सवाल किए।
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि जब हाई-पॉवर एक्सपर्ट कमेटी पहले से निगरानी कर रही थी और सुरक्षा संबंधी सिफारिशें दी गई थी, तो फिर परीक्षा प्रक्रिया में इतनी बड़ी गड़बड़ी कैसे हो गई। अदालत ने कहा कि, यदि सभी व्यवस्थाएं मौजूद थी, तब भी ऐसी घटना होना या तो सिफारिशों की कमी को दर्शाता है या फिर निगरानी में गंभीर लापरवाही को।
Read More: Dhirendra Shastri Big Statement: ‘3 महीने बंद हो नेताओं की सैलरी, चार्टर्ड प्लेन पर भी रोक लगे’, बचत पर बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री
NEET Paper Leak: कोर्ट ने केंद्र सरकार और संबंधित मंत्रालय को निर्देश दिए हैं कि वे विस्तृत हलफनामा दाखिल कर यह स्पष्ट करें कि भविष्य में परीक्षाओं को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे। साथ ही यह भी बताया जाए कि NTA में अनुभवी विशेषज्ञों की नियुक्ति और मजबूत तकनीकी व्यवस्था किस प्रकार विकसित की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि उसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि 2024 और 2026 जैसी विवादित परिस्थितियां दोबारा पैदा न हों। अदालत ने इस मामले में 2 जुलाई से पहले विस्तृत जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।




