Teejan Bai Health Update: पद्मविभूषण तीजन बाई की हालत गंभीर, लगातार कम होता जा रहा ब्लड प्रेशर, डॉक्टरों की टीम तैनात
रायपुर। Teejan Bai Health Update: पद्म विभूषण से सम्मानित और पंडवानी की मशहूर लोक गायिका तीजन बाई की हालत गंभीर बनी हुई है। कल तबीयत खराब होने पर उन्हें रायपुर AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां MICU (मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट) में उनका इलाज जारी है।वहीं AIIMS द्वारा जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक तीजन बाई कम्युनिटी-अक्वायर्ड निमोनिया, सेप्सिस और एक्यूट किडनी इंजरी जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रही हैं।
Read More: Electricity Rate Hike: आम आदमी को महंगाई का एक और झटका, बिजली दरों में बढ़ोतरी के संकेत, जल्द लागू हो सकता है नया टैरिफ
डॉक्टरों ने बताया कि, उनका ब्लड प्रेशर लगातार कम बना हुआ है, जिसके चलते उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, क्रिटिकल केयर, पल्मोनोलॉजी और हेमेटोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम 24 घंटे उनकी निगरानी कर रही है। ICU में उनका गहन इलाज जारी है और स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Read More: CgNews : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राष्ट्रीय आम महोत्सव में होंगे शामिल
Teejan Bai Health Update: तीजन बाई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और पंडवानी कला की पहचान मानी जाती हैं। देश-विदेश में अपनी गायिकी से पहचान बनाने वाली तीजन बाई को भारत सरकार ने पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा है। उनकी गंभीर तबीयत की खबर सामने आने के बाद कला जगत और उनके प्रशंसकों में चिंता का माहौल है। लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।




