IFS Officer Arun Pandey: छत्तीसगढ़ के नए PCCF नियुक्त किए गए अरूण पांडे, व्ही. श्रीनिवासन राव की लेंगे जगह, आदेश जारी
रायपुर। IFS Officer Arun Pandey: छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) में फेरबदल करते हुए वरिष्ठ अधिकारी अरूण पांडे को नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) एवं वन बल प्रमुख नियुक्त किया है। बता दें कि, इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग और मंत्रालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
Read More: Rupnarayan Sinha: सीएम साय ने दी छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा को श्रद्धांजलि, कहा- स्मरणीय रहेगा उनका समर्पण
अरुण कुमार पांडेय वर्तमान PCCF व्ही. श्रीनिवासन राव की जगह लेंगे। क्योंकि, श्रीनिवासन राव 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसके बाद अरुण पांडेय राज्य के वन विभाग की कमान संभालेंगे। बता दें कि, 1994 बैच के वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी अरुण पांडेय को वन प्रशासन, वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता प्रबंधन का लंबा अनुभव है।
Read More: Pendra Golikand: दिनदहाड़े सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ने लोशों ने बीच सड़क शव रख किया प्रदर्शन, देखें वीडियो
IFS Officer Arun Pandey: उन्होंने अपने प्रशासनिक कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाई है। राज्य सरकार के इस फैसले को वन प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में वन विभाग वन संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और वन्यजीव सुरक्षा से जुड़े अभियानों को और मजबूती मिलेगी।
Skip to PDF content




