[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bilaspur Viral Video: पैरवी के दौरान वकील और आवेदक के बीच झड़प, गाली-गलौज कर वकील ने खुद ही फाड़े कपड़े, देखें वीडियो

बिलासपुर। Bilaspur Viral Video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के श्रम कार्यालय से एक शर्मनाक वारदात सामने आई। जहां एक वकील और आवेदक के बीच झुमा-झटकी हो गई। बात इतनी बढ़ गई की वकील ने खुद ही अपने कपड़े फाड़ लिए और गाली-गलौज करते हुए आवेदक को पुलिस केस में फंसाने तक की धमकी दे डाली। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

Read More: CG DA Hike: IAS, IPS और IFS अधिकारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में कई गई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, आदेश जारी 

जानकारी के अनुसार, श्रम कार्यालय में एक आवेदक ने एलडब्ल्यूपी (लीव विदाउट पे) से संबंधित केस लगाया हुआ है, जिसकी सुनवाई चल रही थी। वहीं पैरवी के दौरान आज आवेदक और वकील के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। जो देखते ही देखते ही हाथापाई पर उतर आई। फिर दफ्तर के अंदर ही दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले।

Read More: Panna Well Collapse: मौत का कुआं… निर्माणाधीन कुआं धंसने से 5 मजदूरों की मौत, पूरे इलाके में मचा हड़कंप 

Bilaspur Viral Video: वहीं इस हाईवॉल्टेज ड्रामे के अनुसार, वकील ने हंगामा मचाते हुए खुद ही अपने कपड़े फाड़ लिए और वेदक को पुलिस केस में फंसाने तक की धमकी दे दी। वहीं आवेदक ने भी वकील पर सरेआम मारपीट करने, अभद्र व्यवहार करने और मां-बहन की गालियां देने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद दफ्तर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close