[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG DA Hike: IAS, IPS और IFS अधिकारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में कई गई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, आदेश जारी

रायपुर। CG DA Hike: छत्तीसगढ़ सरकार ने अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले के बाद राज्य में कार्यरत IAS, IPS और IFS अधिकारियों का कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। बढ़ा हुआ DA 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा।

Read More: Panna Well Collapse: मौत का कुआं… निर्माणाधीन कुआं धंसने से 5 मजदूरों की मौत, पूरे इलाके में मचा हड़कंप 

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, यह लाभ अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों के साथ-साथ न्यायिक सेवा के अधिकारियों और बिजली कंपनी के कर्मचारियों को भी दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से संबंधित वर्गों में खुशी का माहौल है। हालांकि दूसरी ओर राज्य संवर्ग के अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स अब भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग पर अड़े हुए हैं।

Read More: Electricity Shortage Risk: AC की बढ़ती मांग ने बढ़ाई टेंशन, 2028 के बाद गहरा सकता है पावर संकट, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा 

CG DA Hike: कर्मचारी संगठनों का कहना है कि केंद्र के समान DA दिए जाने को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। सरकारी कर्मचारियों के बीच अब यह चर्चा तेज हो गई है कि राज्य सरकार जल्द ही अन्य कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए भी DA बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। इसे लेकर सभी की नजरें सरकार के अगले फैसले पर टिकी हुई हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close