Panna Well Collapse: मौत का कुआं… निर्माणाधीन कुआं धंसने से 5 मजदूरों की मौत, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

छतरपुर। Panna Well Collapse: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कुआं धंसने से वहां काम कर रहे 5 मजदूर दब गए। पांचों मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और चीख पुकार मच गई। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने जेसीबी के जरिए कुएं से मलबा हटाया और दो मजदूरों के शव बाहर निकाले लिए गए, जबकि 3 मजदूरों के शव निकालने में टीमें जुटी।
Read More: Electricity Shortage Risk: AC की बढ़ती मांग ने बढ़ाई टेंशन, 2028 के बाद गहरा सकता है पावर संकट, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
जानकारी के अनुसार, हादसा पन्ना जिले के अजयगढ़ विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेहरपुरवा के नयापुरवा में हुआ। जहां पिछले करीब 8 से 10 दिनों से 7 मजदूरों द्वारा कुएं की खुदाई की जा रही थी। खोदाई के दौरान दो मजदूर पानी पीने के लिए ऊपर आए ही थे कि अचानक कुएं की मिट्टी भरभराकर धंस गई और अंदर काम कर रहे 5 मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद पुलिस, राजस्व अमला और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और रेस्क्यू कर सभी के शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Read More: Shivraj Singh Book Apnapan: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए सीएम साय, दी बधाई और शुभकामनाएं
Panna Well Collapse: बताया गया कि, हादसे में दबे मजदूरों के नाम चुन्नू यादव, राजकुमार यादव, आशीष यादव, चुनवाद पाल बताए जा रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे ने कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। आखिर भुसभुसी और कमजोर मिट्टी वाले इलाके में कुएं की खुदाई किस आधार पर कराई जा रही थी। फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी की निगाहें प्रशासनिक जांच और जिम्मेदारों की जवाबदेही पर टिकी हैं।




