[t4b-ticker]
Advertisement
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Husband Killed Wife: पलभर में टूटा सात जन्मों का रिश्ता..पति ने अपनी ही पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, मां का शव देख बेटे के उड़े होश

कोरबा। Husband Killed Wife: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बांगो थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांधी नगर में पति ने अपनी ही पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मानिकपुर गांधी नगर निवासी बलिराम मरावी काम से घर लौटा था। इसी दौरान घर में खाना नहीं बनने और शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर उसकी पत्नी संगीता मरावी से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर बलिराम ने डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

घटना के समय आरोपी का बुजुर्ग पिता भी घर पर मौजूद था। आसपास के लोगों की मदद से घायल संगीता को घर में लिटाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतिका का बेटा गांव गया हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर जब वह घर पहुंचा तो मां का शव देखकर सदमे में आ गया।

Husband Killed Wife: हैरानी की बात यह रही कि वारदात के बाद भी आरोपी पति मौके पर ही मौजूद रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।फिलहाल  पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close