[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डारायपुर

UPSC Prelims 2026: कल होगी सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा, 8 हजार से भी ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

रायपुर। UPSC Prelims 2026: राजधानी रायपुर में कल सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभागों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में परीक्षा के लिए कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

Read More: CG Weather Update: भीषण गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सबसे गर्म शहरों में 19वें नंबर पर पहुंचा रायपुर, नौतपा से और बढ़ेगी तपिश 

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, राज्यभर से कुल 8 हजार 449 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा और अभ्यर्थियों की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। वहीं परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

Read More: Sushasan Tihar : पीएम आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंची जिंदगी, समाधान शिविर में सीएम ने हितग्राही से किया संवाद 

UPSC Prelims 2026: जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र में निर्धारित समय से पहले पहुंचें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य किया गया है। परीक्षा को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

 

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close