CG Paper Leak: पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट, तीन आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप से वायरल हुआ हिन्दी का पेपर
रायपुर। CG Paper Leak: छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिन्दी पेपर लीक मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र उजागर होने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जांच तेज की, जिसके बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। मामला कक्षा 12वीं के हिन्दी प्रश्नपत्र के परीक्षा पूर्व लीक (CG Paper Leak) होने से जुड़ा है। माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ की वर्ष 2026 की परीक्षा के दौरान 17 मार्च को थाना सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि हिन्दी पेपर की हस्तलिखित प्रति व्हाट्सएप के जरिए छात्रों तक पहुंचाई जा रही थी।
Read More: Kanker News: पंचायत फंड संकट पर बढ़ा विवाद, जिले के 56 सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, शासन-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बेमेतरा निवासी वेणु कुमार जंघेल ने एक छात्र को व्हाट्सएप पर हिन्दी का हस्तलिखित प्रश्नपत्र भेजा था और इसके बदले 3 हजार रुपये ऑनलाइन लिए थे। (CG Paper Leak) बैंक खाते की जांच में लेन-देन की पुष्टि भी हुई। पूछताछ के दौरान वेणु जंघेल की निशानदेही पर विकास सेन और बेमेतरा के हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ पीटीआई जवाहर लाल कुर्रे का नाम सामने आया।
Read More: Ganga Dussehra 2026: 24 या 25 मई…कब है गंगा दशहरा, नोट करें सही तिथि और शुभ मुहूर्त, जानें दान का महत्व
CG Paper Leak: पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि, हिन्दी का हस्तलिखित पेपर जवाहर लाल कुर्रे ने ही वेणु और विकास को उपलब्ध कराया था। आरोपी ने इस बात को स्वीकार भी किया है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, जवाहर लाल कुर्रे को प्रश्नपत्र कहां से मिला, इस पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में पुलिस की जांच जारी है।




