[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़धर्मबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Ganga Dussehra 2026: 24 या 25 मई…कब है गंगा दशहरा, नोट करें सही तिथि और शुभ मुहूर्त, जानें दान का महत्व

Ganga Dussehra 2026: हिंदू धर्म में तीज-त्योहारों को बहुत ही खास महत्व होता है। जिसे ही बड़े ही धूमधाम के साथ पूरे रीति-रिवाज के साथ मनाया जाता है। ऐसे में आने वाले दिन में गंगा दशहर का पर्व मनाया जाएगा।  गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी पर्व माना जाता है। मान्यता है कि इसी शुभ दिन मां गंगा स्वर्ग लोक से धरती पर अवतरित हुई थी। तो चलिए जानते हैं इस बार गंगा दशहर कब मनाया जाएगा।

तिथि और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस साल गंगा दशहरा की शुरुआत 24 मई की शाम से हो रही है, जो 25 मई की दोपहर तक चलेगी। ऐसे में उदया तिथि के नियमों के आधार पर गंगा स्नान, दान-पुण्य और विशेष पूजा-अर्चना 25 मई 2026, सोमवार को ही की जाएगी। वहीं सुबह 04:40 बजे से 05:23 बजे तक का ब्रह्म मुहूर्त स्नान के लिए सबसे उत्तम है।

गंगा दशहरा पूजा विधि

  • सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
  • यदि संभव हो तो गंगा नदी में स्नान करें, अन्यथा घर में नहाने के पानी में गंगाजल मिलाएं।
  • स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • पूजा स्थान पर मां गंगा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
  • दीपक जलाकर फूल, अक्षत, रोली और प्रसाद अर्पित करें।
  • मां गंगा को दूध, जल और सफेद पुष्प अर्पित करें।
  • “ॐ नमः शिवाय” और “ॐ श्री गंगायै नमः” मंत्र का जाप करें।
  • गंगा स्तोत्र और गंगा आरती का पाठ करें।
  • जरूरतमंदों को दान करें और जल सेवा करना शुभ माना जाता है।
Ganga Dussehra 2026: मान्यता है कि, गंगा दशहरा के दिन ही मां गंगा राजा भगीरथ की सदियों की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव की जटाओं के रास्ते पृथ्वी पर अवतरित हुई थी। इस पर्व में ‘दशहरा’ शब्द का सीधा संबंध मनुष्य के दस प्रकार के पापों (कायिक, वाचिक और मानसिक) के हरण से है। इस दिन मां गंगा का ध्यान करके किया गया छोटा सा दान भी आपके जीवन के कष्टों को दूर कर सकता है।
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close