Raipur Crime News: राजधानी के इस होटल में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, बेड पर मिला शव, मचा हड़कंप

रायपुर। Raipur Crime News: रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित फाफाडीह इलाके के एक होटल में बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक का शव होटल के कमरे में बेड पर पड़ा मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस हार्ट अटैक से मौत की आशंका जता रही है, हालांकि पूरे मामले की जांच जारी है।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के पटना से रायपुर पहुंचे बुजुर्ग फाफाडीह स्थित रंजीत होटल में ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि मौत से कुछ समय पहले उन्होंने होटल रिसेप्शन पर फोन कर कमरे में पानी भेजने को कहा था। काफी देर तक कमरे से कोई गतिविधि नहीं होने पर होटल स्टाफ को संदेह हुआ। जब कर्मचारी कमरे तक पहुंचे तो बुजुर्ग बेड पर अचेत अवस्था में पड़े मिले।
घटना के बाद होटल संचालक ने देर रात डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद शव को अस्पताल भेजा गया। मृतक को मेकाहारा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Raipur Crime News: गंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर होटल स्टाफ से पूछताछ की और कमरे की जांच की। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि शुरुआती तौर पर मामला हार्ट अटैक का लग रहा है, लेकिन हर एंगल से जांच की जा रही है।





