Mutawalli Election: जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक, वक्फ बोर्ड के आदेशों पर भी लगाया स्टे
रायपुर। Mutawalli Election: रायपुर जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए चुनाव प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी है।
बता दें कि, कोर्ट ने छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड द्वारा जारी 4, 5 और 7 मई के आदेशों पर भी स्टे लगा दिया है। इसके साथ ही जामा मस्जिद ट्रस्ट कमेटी चुनाव से जुड़े सभी आदेश और नोटिस अगली सुनवाई तक प्रभावहीन रहेंगे।
यह मामला तब हाईकोर्ट पहुंचा जब जोया खान ने वक्फ बोर्ड के आदेशों को चुनौती देते हुए याचिका दायर की। याचिका में चुनाव प्रक्रिया और उससे संबंधित आदेशों पर सवाल उठाए गए हैं।
Mutawalli Election: सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि मामले में विस्तृत सुनवाई की आवश्यकता है, इसलिए फिलहाल चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाई जाती है। कोर्ट ने सभी पक्षों को जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।मामले की अगली सुनवाई अब 22 जून 2026 को होगी। तब तक जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव से संबंधित कोई भी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।




