[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CM Helpline Number: जल्द शुरू होगी सीएम हेल्पलाइन सेवा, टोल फ्री नंबर पर दर्ज होंगी शिकायतें, ऑनलाइन होगी हर मामले की ट्रैकिंग

रायपुर। CM Helpline Number: प्रदेशवासियों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए राज्य सरकार जल्द ही सीएम हेल्पलाइन सेवा शुरू करने जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत आम नागरिक टोल फ्री नंबर 1076 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

सरकार की ओर से शिकायत निवारण के लिए चार स्तरीय सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जिससे हर शिकायत की मॉनिटरिंग और समाधान तय समय सीमा में किया जा सके। अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक शिकायत की ऑनलाइन ट्रैकिंग होगी, ताकि शिकायतकर्ता अपने आवेदन की स्थिति आसानी से देख सके।

सरकार का लक्ष्य है कि दर्ज शिकायतों का निपटारा एक सप्ताह के भीतर किया जाए। इसके लिए विभागीय स्तर पर जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं और अधिकारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।

सीएम हेल्पलाइन सेवा केवल शिकायतों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे आम नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी और सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी।

CM Helpline Number: सरकार का मानना है कि इस नई व्यवस्था से जनता और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा तथा लोगों की समस्याओं का तेजी से समाधान हो सकेगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close