[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डारायपुर

School Fees Increase: शिक्षा पर महंगाई का असर..सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ोत्तरी, लाखों छात्रों अभिभावकों पर बढ़ेगा बोझ

रायपुर। School Fees Increase: छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने स्कूलों की लोकल फीस में बढ़ोतरी का फैसला लिया है, जो शिक्षा सत्र 2026-27 से लागू होगी। फीस बढ़ने से प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों और उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ने की संभावना है।

नई व्यवस्था के तहत हाई स्कूल की फीस 410 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दी गई है। वहीं हायर सेकेंडरी स्कूलों की फीस 445 रुपए से बढ़ाकर 550 रुपए निर्धारित की गई है। यह बढ़ी हुई फीस सरकारी स्कूलों के साथ-साथ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में भी लागू रहेगी।

प्रदेश में करीब 56 हजार सरकारी स्कूल संचालित हैं, जिनमें लगभग 56 लाख छात्र अध्ययनरत हैं। ऐसे में फीस बढ़ोतरी का असर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और अभिभावकों पर पड़ेगा। खासकर ग्रामीण और मध्यमवर्गीय परिवारों में इसे लेकर चिंता बढ़ गई है।

School Fees Increase: शिक्षा विभाग का कहना है कि स्कूलों की व्यवस्थाओं, संचालन और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए शुल्क में संशोधन किया गया है। वहीं अभिभावकों का कहना है कि पहले से बढ़ती महंगाई के बीच फीस में इजाफा परिवारों के बजट पर अतिरिक्त बोझ डालेगा। फीस वृद्धि को लेकर अब प्रदेशभर में चर्चा तेज हो गई है और अभिभावक संगठन भी इस फैसले पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close