[t4b-ticker]
Advertisement
Sportsछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CCPL Season-3: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी…3 जून से होगा CCPL सीजन-3 का आगाज़, चौकों-छक्कों से गूंजेगा स्टेडियम

रायपुर। CCPL Season-3: छत्तीसगढ़ में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 का आगाज 3 जून से होने जा रहा है। प्रदेश में क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल यह टूर्नामेंट 14 जून तक चलेगा, जिसमें चौकों-छक्कों और रोमांचक मुकाबलों का जमकर तड़का देखने को मिलेगा।

टूर्नामेंट के सभी मुकाबले शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस भव्य आयोजन को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ क्रिकेट फैंस में भी जबरदस्त उत्साह का माहौल बना हुआ है।

इस बार CCPL सीजन-3 की थीम “छत्तीसगढ़िया खेल बढ़िया” रखी गई है। आयोजकों का कहना है कि टूर्नामेंट का उद्देश्य प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच देना और स्थानीय क्रिकेट को नई पहचान दिलाना है। प्रतियोगिता में प्रदेश के कई युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

क्रिकेट प्रेमियों को टूर्नामेंट के दौरान रोमांचक मुकाबले, दमदार बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी का भरपूर आनंद मिलने वाला है। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और स्टेडियम में दर्शकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।

CCPL Season-3: CCPL के पिछले सीजन को भी दर्शकों का शानदार समर्थन मिला था, वहीं इस बार टूर्नामेंट को और अधिक भव्य बनाने की तैयारी की गई है। आयोजकों को उम्मीद है कि सीजन-3 प्रदेश में क्रिकेट के प्रति जुनून को नई ऊंचाई देगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close