CG Weather News: तपती गर्मी के बीच कई जिलों में हल्की बारिश से राहत, अगले 5 दिनों तक लू का अलर्ट
रायपुर। CG Weather News: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में हुई हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली है। मौसम में आए बदलाव से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, हालांकि आने वाले दिनों में गर्मी फिर बढ़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के दौरान प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका बनी हुई है। दोपहर के समय तेज गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। ऐसे में लोगों को धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग में 42.2 डिग्री, रायपुर में 41.9 डिग्री, अंबिकापुर में 41.1 डिग्री और जगदलपुर में 38.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
CG Weather News: मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में गर्मी और उमस का असर अभी जारी रहेगा। कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बादल छाने की संभावना बनी रहेगी, लेकिन लू और बढ़ते तापमान से राहत फिलहाल मिलने के आसार कम हैं।




