[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Fake Tomato Sauce: बिना टमाटर के गाजर-स्टार्च से तैयार हो रहा था ‘टमाटर सॉस’,चटखारे लेकर खा रहे थे लोग, नकली सॉस का जखीरा जब्त

हापुड़। Fake Tomato Sauce:  उत्तर प्रदेश के हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने नकली टोमैटो सॉस बनाने और सप्लाई करने वाले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि जिस सॉस को “टोमैटो सॉस” बताकर बाजार और ठेलों पर बेचा जा रहा था, उसमें टमाटर नाममात्र तक नहीं था।

अधिकारियों के मुताबिक नकली सॉस तैयार करने में गाजर का पल्प, कृत्रिम रंग, स्टार्च, सोडियम बेंजोएट, चीनी और नमक का इस्तेमाल किया जा रहा था। स्वाद और रंग ऐसा बनाया जाता था कि आम लोग इसे असली टोमैटो सॉस समझकर खा रहे थे।

बताया जा रहा है कि यह सॉस खासतौर पर सड़क किनारे लगने वाले फास्ट फूड ठेलों और छोटे दुकानदारों को सप्लाई की जाती थी। जिसे चाट, समोसा, चाउमीन, बर्गर और अन्य स्नैक्स के साथ लोग रोजाना चटखारे लेकर खा रहे थे।

Fake Tomato Sauce:  छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में तैयार सॉस, केमिकल, रंग और पैकिंग सामग्री बरामद की गई। खाद्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए हैं और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close