[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Medical Stores Closed: देशभर में कल बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, ऑनलाइन के विरोध में केमिस्ट संगठनों ने बुलाई हड़ताल

नई दिल्ली। Medical Stores Closed: देशभर में ऑनलाइन और ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स के जरिए दवाओं की बिक्री के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद का ऐलान किया है। संगठन के इस फैसले का असर देशभर के मेडिकल सेक्टर पर देखने को मिल सकता है।

संगठन का दावा है कि, बंद के दौरान दिल्ली में करीब 15 हजार मेडिकल स्टोर और पूरे देश में लगभग 7 से 8 लाख दवा दुकानें बंद रह सकती हैं। हालांकि आम जनता को राहत देते हुए संगठन ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन दवा सेवाएं और जरूरी मेडिकल सुविधाएं प्रभावित नहीं होंगी।

AIOCD का आरोप है कि, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भारी छूट और तेज डिलीवरी देकर छोटे मेडिकल स्टोर्स के कारोबार को प्रभावित कर रहे हैं। ऑनलाइन और ई-फार्मेसी कंपनियां नियमों का उल्लंघन कर दवाओं की बिक्री कर रही हैं, जिससे पारंपरिक मेडिकल स्टोर्स का कारोबार प्रभावित हो रहा है। संगठन का कहना है कि बिना पर्याप्त निगरानी के ऑनलाइन दवा बिक्री मरीजों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकती है।

दवा विक्रेताओं ने सरकार से ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स के लिए सख्त नियम लागू करने और ऑफलाइन मेडिकल व्यवसाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। बंद को लेकर कई राज्यों में केमिस्ट संगठनों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Medical Stores Closed: देशव्यापी बंद के चलते आम लोगों को दवाइयों की खरीद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को जरूरी दवाइयां पहले से खरीदकर रखने की सलाह दी जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close