[t4b-ticker]
Advertisement
bastarछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Central Regional Council Meeting:बस्तर में पहली बार आज होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की हाई लेवल बैठक, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

रायपुर। Central Regional Council Meeting : जगदलपुर आज एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास के तीसरे दिन बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं उच्चस्तरीय बैठक आयोजित होगी। इस अहम बैठक की अध्यक्षता स्वयं अमित शाह करेंगे, जिसमें चार राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

बैठक को लेकर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बस्तर जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में इस स्तर की बैठक का आयोजन प्रदेश सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। बैठक में अंतरराज्यीय समन्वय, आंतरिक सुरक्षा, नक्सल उन्मूलन, सड़क और संचार नेटवर्क विस्तार, आदिवासी क्षेत्रों के विकास तथा रोजगार जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे बस्तर के लिए ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि जो इलाका कभी नक्सल हिंसा के लिए जाना जाता था, वही अब शांति, विकास और सुशासन का नया मॉडल बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल से बस्तर को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नई गति मिलेगी।

Central Regional Council Meeting : बैठक में विशेष रूप से सीमावर्ती राज्यों के बीच सुरक्षा सहयोग बढ़ाने, नक्सल गतिविधियों पर संयुक्त रणनीति तैयार करने और विकास परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने पर फोकस रहेगा। माना जा रहा है कि इस बैठक से बस्तर सहित पूरे मध्य क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close