छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,अवैध रेत उत्खनन रोकने माइनिंग टास्क फोर्स का भी गठन
जांजगीर-चांपा। CG Police Transfer: जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत कई पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, वहीं जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई के लिए “Illegal Mining Task Force” का गठन भी किया गया है।
CG Police Transfer: जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे को थाना प्रभारी नवागढ़ पद से हटाकर रक्षित केंद्र जांजगीर भेजा गया है। वहीं यातायात शाखा में पदस्थ निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय को नवागढ़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सउनि सियाराम यादव का तबादला थाना नवागढ़ से थाना बम्हनीडीह किया गया है।

Advertisement




