[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Dharamlal Kaushik: केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के बीच बड़ी वारदात, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक हुए लूट के शिकार

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Dharamlal Kaushik: राजधानी रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। हाई अलर्ट के माहौल में प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक लूट का शिकार हो गए। सुबह की सैर पर निकले कौशिक का मोबाइल बाइक सवार बदमाश झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक आज सुबह करीब 8 बजे अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान शंकर नगर स्थित भारत माता चौक के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन झपट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब राजधानी रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड पर हैं।

Dharamlal Kaushik: घटना के तुरंत बाद कौशिक ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बाइक सवार आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। राजधानी के वीआईपी इलाके में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपियों तक पहुंच पाती है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close