[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: PTS ग्राउंड से डायल-112 सेवा का विस्तार, अमित शाह ने दिखाई नई गाड़ियों को हरी झंडी

रायपुर। Raipur News:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रायपुर के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS) ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश की आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 के नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस के आधुनिकीकरण को लेकर बड़ा कदम उठाया गया। अब डायल-112 सेवा का विस्तार प्रदेश के सभी जिलों तक किया जाएगा। अभी तक यह सुविधा केवल 16 जिलों में संचालित हो रही थी, लेकिन नई गाड़ियों के शामिल होने के बाद राज्यभर में इसकी पहुंच बढ़ेगी।

कार्यक्रम में डायल-112 वाहनों के साथ करीब 33 नई मोबाइल फॉरेंसिक वैन को भी रवाना किया गया। इन अत्याधुनिक फॉरेंसिक वाहनों के जरिए घटनास्थल पर तुरंत जांच, साक्ष्य संग्रह और वैज्ञानिक तरीके से अपराध जांच में तेजी लाई जा सकेगी।

Raipur News: इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे। कार्यक्रम को प्रदेश में कानून व्यवस्था और पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close