Lucknow Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, ट्रेन में मिली महिला की सिर कटी लाश, कई टुकड़ों में शव मिलने से मचा हड़कंप
लखनऊ। Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर एक एक्सप्रेस ट्रेन की स्लीपर बोगी में बक्से के अंदर युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के छपरा से लखनऊ आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पहुंचने के बाद सफाई कर्मी को एक लावारिस बक्सा मिला। जब बक्सा खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। बक्से में एक युवती का शव कई हिस्सों में मिला। हाथ और पैर पॉलीथीन में पैक थे, जबकि शव का सिर गायब बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे कोच को खाली कर जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को पहचान छिपाने के मकसद से ट्रेन में छोड़ दिया गया। सिर गायब होने की वजह से मृतका की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की सूची खंगाल रही है और स्टेशन के CCTV फुटेज भी जांचे जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Lucknow Crime News: इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। मामले में जांच एजेंसियां अब ट्रेन के उन स्टेशनों पर फोकस कर रही हैं जहां ट्रेन ज्यादा देर रुकती है या जहां भीड़ अधिक रहती है। पुलिस का कहना है कि, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।




