[t4b-ticker]
Advertisement
bastarछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CM Sai Today Program: आज रायपुर और बस्तर दौरे पर रहेंगे सीएम साय, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, यहां देखें शेड्यूल

रायपुर। CM Sai Today Program: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर और बस्तर संभाग के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दौरे के दौरान वे सुरक्षा, जनसुविधा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वे सुबह 10:35 बजे रायपुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां डायल-112 सेवा के नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद सुबह 11:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।

वहीं दोपहर 12:20 बजे मुख्यमंत्री बस्तर जिले के नेतानार पहुंचेंगे, जहां “नवन भूमिया केंद्र” के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में भाग लेंगे।

CM Sai Today Program: शाम 7 बजे मुख्यमंत्री “बस्तर के संग” नॉन ट्रेडिशनल सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में बस्तर की संस्कृति, कला और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close