[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें.. अगले महीने पैसेंजर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, घर से निकलने से पहले चेक करें लिस्ट

रायपुर। Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले चांपा रेलवे स्टेशन में चौथी रेल लाइन को जोड़ने के लिए होने वाले नॉन-इंटरकनेक्टिविटी कार्य के चलते जून महीने में रेल यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने 7 जून से 19 जून तक विभिन्न चरणों में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का कार्य किए जाने की जानकारी दी है, जिसके कारण 73 ट्रेनों को रद्द किया गया है।

रद्द होने वाली ट्रेनों में 63 एक्सप्रेस और 10 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है, कुछ ट्रेनें देरी से चलाई जाएंगी, जबकि कुछ को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त किया जाएगा। रेलवे ने बताया कि कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग और आंशिक रूट पर संचालित होंगी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना भविष्य में यात्रियों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुगम होगी, ट्रेनों की लेटलतीफी में कमी आएगी और मालगाड़ियों तथा यात्री ट्रेनों का संचालन अधिक तेज और सुरक्षित तरीके से किया जा सकेगा।

Train Cancelled: हालांकि फिलहाल इस कार्य के चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। रेलवे की वेबसाइट, हेल्पलाइन और स्टेशन सूचना केंद्रों पर ट्रेनों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close