Raipur Narcotics Seized: नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, गांजा, गोली समेत 5 करोड़ से भी ज्यादा का मादक पदार्थ जलाकर किया खाक
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Narcotics Seized: राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन ने आज करीब 5 करोड़ 65 लाख रुपए मूल्य के जब्त मादक (Raipur Narcotics Seized) पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया। यह पूरी कार्रवाई सिलतरा स्थित प्लांट में जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की निगरानी में संपन्न हुई।
Read More: Raigarh Murder News: महिला वकील की गला रेतकर हत्या, फिर शव के उतारे कपड़े, हत्या की ये खौफनाक वारदात सून कांप उठेगी रूह
पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में और डीसीपी सेंट्रल जोन आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल और जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। मध्य जोन के (Raipur Narcotics Seized) अलग-अलग थानों में दर्ज कुल 97 मामलों में जब्त मादक पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नष्ट किया गया। इनमें करीब 494 किलो गांजा, 11 हजार 964 कैप्सूल और टैबलेट, 11 किलो से ज्यादा चरस, ब्राउन शुगर, एमडीएमए ड्रग्स और कोकेन जैसी प्रतिबंधित सामग्री शामिल रही।
Read More: CM In Janjgir: सुशासन तिहार के दौरान सीएम साय पहुंचे माता कौशल्या मंदिर, पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Raipur Narcotics Seized: पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे के पूरे नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम है। रायपुर पुलिस लगातार पीआईटी-एनडीपीएस और वित्तीय जांच के जरिए नशे के कारोबार पर शिकंजा कस रही है, ताकि समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।




