Raigarh Murder News: महिला वकील की गला रेतकर हत्या, फिर शव के उतारे कपड़े, हत्या की ये खौफनाक वारदात सून कांप उठेगी रूह
रायगढ़। Raigarh Murder News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां एक महिला अधिवक्ता की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी (Raigarh Murder News) फैल गई। बताया गया कि, पूरा मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया था।
Read More: CM In Janjgir: सुशासन तिहार के दौरान सीएम साय पहुंचे माता कौशल्या मंदिर, पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
दरअसल, मृतका की पहचान लैलूंगा निवासी आराधना सिदार (30) के रूप में हुई है जो जिला कोर्ट में जूनियर वकील थी। जिसकी दोस्ती कुछ साल पहले सोशल मीडिया पर लोकनाथ पटेल (30) नामक युवक से हुई थी। (Raigarh Murder News) धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। वहीं 2 साल तक अफेयर के बाद जब आराधना ने शादी की जिद्द की तो आरोपी लोकनाथ ने उसे मारने की प्लानिंग की।
बताया गया कि, घटना वाले दिन यानी 9 मई को लोकनाथ आराधना को अपने साथ सक्ति ले गया। दोनों एक होटल में ठहरे। यहां भी आराधना शादी का दबाव बनाती रही, जबकि लोकनाथ पहले से ही शादीशुदा था। उसने आराधना को मारने के लिए पहले ही एक दुकान से सब्जी काटने वाला पीले हैंडल का चाकू खरीद चुका था। वहीं आरोपी ने तुमीडीह के जंगल ले जाकर युवती की गला दबाकर बेसुध किया, फिर पहचान मिटाने पत्थर से चेहरा कुचला, तब भी उसका सांसें चल रही थी। पुलिस को गुमराह करने उसने युवती के कपड़े उतारे और फिर चाकू से गला काट कर मौके से फरार हो गया।
Read More: Mansoon Entry Dates 2026: समय से पहले होगी मानसून की एंट्री, करेल में इस दिन देगा दस्तक, जानें कब से बरसेंगे बदरा
Raigarh Murder News: घटना के बाद पुलिस को सूचना मिली की रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तुमीडीह के जंगल में डेम किनारे एक युवती की निर्वस्त्र लाश मिली। जिसके बाद छानबीन में 2 दिन बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने पूरा जुर्म कबूल लिया और हत्या की पूरी काहानी सुनाई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, आरोपी ने पूरी प्लानिंग के साथ हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।




