Petrol Diesel Crisis : राजधानी के पेट्रोल पंपों पर हाहाकार, लगी वाहनों की लंबी कतार, बिगड़ते हालात देख कलेक्टर ने बुलाई पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक
रायपुर। Petrol Diesel Crisis: रायपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए हैं। प्रधानमंत्री की ओर से पेट्रोल-डीजल के कम उपयोग की अपील के बाद राजधानी समेत प्रदेशभर में लोगों की भीड़ पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में वाहन चालक ईंधन भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पहुंच रहे हैं, जिससे कई जगह लंबी कतारें लग गईं।
Read More: Dewas Factory Blast: यहां पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से दहल उठा इलाका, 3 मजदूरों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि राजधानी के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म हो गया और उन्हें अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। कई इलाकों में लोगों को घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। पेट्रोल टैंकर समय पर नहीं पहुंचने से सप्लाई व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।
वहीं बढ़ती भीड़ और बिगड़ते हालात को देखते हुए रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पेट्रोल पंप संचालकों की आपात बैठक बुलाई है। बैठक में पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं। प्रशासन शहर में ईंधन की उपलब्धता और सप्लाई को सामान्य बनाए रखने के लिए रणनीति तैयार कर रहा है।
Read More: CM Vijay Thalapathy On NEET Exam: ‘NEET नहीं, 12वीं के आधार पर हो चयन’, पेपर लीक विवाद के बीच सीएम विजय की केंद्र से बड़ी मांग
Petrol Diesel Crisis: पेट्रोल पंप संचालकों के मुताबिक अचानक मांग बढ़ने के कारण कई पंपों का स्टॉक तेजी से खत्म हो गया। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घबराहट में जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल की खरीदारी न करें और संयम बनाए रखें। फिलहाल प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति जल्द सामान्य करने का दावा कर रहा है।




