Kerala CM Name Announcement: वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए मुख्यमंत्री, चुनाव के नतीजे आने के 10 दिन बाद पार्टी ने किया नाम का ऐलान
केरलम। Kerala CM Name Announcement: केरलम में विधानसभा के नतीजे आने के बाद आखिरकार सीएम के नाम का ऐलान हो गया है। वीडी सतीशन केरल के नए मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस की अगुवाई वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी UDF ने राज्य में 10 साल बाद सत्ता में वापसी की। (Kerala CM Name Announcement) सीएम के नाम की घोषणा कांग्रेस पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक, पर्यवेक्षक अजय माकन और केरल की प्रभारी महासचिव दीपा दास मुंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। पार्टी अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी से चर्चा के बाद तय किया गया कि केरलम CM वीडी सतीशन होंगे।
Read More: Storms In UP: मानसून से पहले कुदरत का कहर, यूपी में आंधी-तूफान से 98 लोगों की मौत, तो टीनशेड समेत हवा में उड़ा युवक, देखें वीडियो
बता दें कि, 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ ने 102 सीटों पर जीतकर बहुमत हासिल किया। केरल के मुख्यमंत्री पद की रेस में वीडी सतीशन के अलावा रमेश चेन्निथला और केसी वेणुगोपाल का नाम भी मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल था। (Kerala CM Name Announcement) कांग्रेस के भीतर उन्हें ऐसे नेता के रूप में देखा जाता है जिन्होंने विपक्ष के नेता रहते हुए वाम मोर्चा सरकार के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनाई और संगठन के भीतर मजबूत पकड़ बनाई।
Read More: Mother Killed Her Son: माता बनी कुमाता… उजाड़ ली अपनी ही गोद, मां ने 6 साल के बेटे का गला रेतकर की हत्या, मची चीख-पुकार
Kerala CM Name Announcement: वहीं 10 साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस अब जल्द ही नए मंत्रिमंडल के गठन की तैयारी करेगी. पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच वी.डी. सतीशन के मुख्यमंत्री बनने को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कांग्रेस विधायकों की बैठक में 75-80% विधायकों ने केसी वेणुगोपाल को समर्थन दिया था। वीडी सतीशन को महज 6 विधायकों का समर्थन मिला था। हालांकि, बैठक के बाद तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने सतीशन के नाम का समर्थन किया था।




