CM Sai On Cylinder Blast: दुर्ग सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत पर सीएम साय ने जताया शोक, किया मुआवजे का ऐलान
दुर्ग। CM Sai On Cylinder Blast: दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतकों में डेढ़ साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, आग गैस सिलेंडर ब्लास्ट (CM Sai On Cylinder Blast) और शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि परिवार के सदस्यों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। स्थानीय लोगों और दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मुआवजे का ऐलान किया है।
Read More: IPL NEWS: आज रायपुर में दिखेगा IPL का रोमांचक मैच,RCB और KKR के बीच खेला जायेगा मैच
उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि, दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट एवं सिलेंडर विस्फोट से एक ही परिवार के चार सदस्यों के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है, इस दुःखद घटना से मन अत्यंत व्यथित है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। (CM Sai On Cylinder Blast)
Read More: Udhayanidhi Stalin: सनातन पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, इस नेता ने कही सनातन धर्म खत्म करने की बात, बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
CM Sai On Cylinder Blast: वहीं मृतकों के परिजन को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है, जो कि शासन के नियमों के तहत दी जाने वाली 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि के अतिरिक्त होगी। प्रभावित परिजनों के ठहरने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं और घटना की जांच हेतु निर्देश दे दिए गए हैं। ॐ शांति
दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट एवं सिलेंडर विस्फोट से एक ही परिवार के चार सदस्यों के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है, इस दुःखद घटना से मन अत्यंत व्यथित है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) May 12, 2026




