Rahul Gandhi On PM Modi: ‘देश चलाना अब PM के बस की बात नहीं’, PM मोदी की सोना न खरीदने वाले अपील पर बरसे राहुल गांधी
नई दिल्ली। Rahul Gandhi On PM Modi: तेलंगाना के सिकंदराबाद में कल पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से अपील की थी वे एक 1 साल तक सोना न खरीदें और डीजल-पेट्रोल का भी उपयोग कम करें। सके साथ ही कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम बढ़ाने को भी कहा है। अब उनके इस अपील को लेकर राजनीति में खींचतान देखने को मिल रहा है। जिसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi On PM Modi) का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी की इस अपील पर नाराजगी जताई है।
Read More: PM Modi On Gold: ‘न खरीदें सोना, डीजल-पेट्रोल का कम करें इस्तेमाल’, आमजनों से पीएम मोदी की खास अपील, आखिर क्या है वजह?
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स हैंडल में पोस्ट कर कहा कि,’मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे – सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं – ये नाकामी के सबूत हैं। 12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि, जनता को बताना पड़ रहा है – क्या ख़रीदे, क्या न ख़रीदे, कहां जाए, कहां न जाए। हर बार ज़िम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि ख़ुद जवाबदेही से बच निकलें। देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं।’ (Rahul Gandhi On PM Modi)
मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे – सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो।
ये उपदेश नहीं – ये नाकामी के सबूत हैं।
12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है – क्या ख़रीदे, क्या न…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 11, 2026
वहीं राहुल गांधी के बाद अखिलेश यादव ने भी ‘खर्च में कटौती’ की अपील को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि,’सोना न खरीदने की अपील जनता से नहीं, भाजपाइयों को अपने भ्रष्ट लोगों से करनी चाहिए क्योंकि जनता तो वैसे भी 1.5 लाख तोले का सोना नहीं ख़रीद पा रही है। भाजपाई ही अपनी काली कमाई का स्वर्णीकरण करने में लगे हैं। हमारी बात गलत लग रही हो तो ‘लखनऊ से लेकर गोरखपुर’ तक पता कर लीजिए या ‘अहमदाबाद से लेकर गुवाहाटी’ तक।
Read More: Somnath Amrut Mahotsav: हर-हर महादेव.. पीएम मोदी ने रिमोट दबाकर किया 11 तीर्थों के जल से सोमनाथ मंदिर के शिखर का अभिषेक
Rahul Gandhi On PM Modi: अखिलेश यादव ने सवाल करते हुए कहा कि,वैसे सारी पाबंदियाँ चुनाव के बाद ही क्यों याद आईं है? भाजपाइयों ने चुनाव में जो हज़ारों चार्टर हवाई यात्राएं करीं वो क्या पानी से उड़ रहीं थीं? वो क्या होटलों में नहीं ठहर रहे थे या सिलेंडर की फ़ोटो लगाकर खाना बनाकर खा रहे थे? भाजपाइयों ने चुनाव में ही वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से ही प्रचार क्यों नहीं किया? सारी पाबंदियाँ जनता के लिए ही हैं क्या?
चुनाव ख़त्म होते ही, ‘संकट’ याद आ गया!
दरअसल देश के लिए ‘संकट’ सिर्फ़ एक है और उसका नाम है : ‘भाजपा’
इतनी सारी पाबंदियां लगानी पड़ीं तो ‘पंच ट्रिलियन डॉलर की जुमलाई अर्थव्यवस्था’ कैसे बनेगी? लगता है भाजपा सरकार के हाथ से लगाम पूरी तरह छूट गयी है। डॉलर आसमान छू रहा है और देश का… pic.twitter.com/2f8utdxbLR
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 11, 2026




