[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi On Gold: ‘न खरीदें सोना, डीजल-पेट्रोल का कम करें इस्तेमाल’, आमजनों से पीएम मोदी की खास अपील, आखिर क्या है वजह?

तेलंगाना PM Modi On Gold: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर देशभर में देखने को मिला। जिस वजह से आर्थिक व्यवस्था में काफी उतार-चढ़ाव देखे गए। वहीं तेलंगाना के सिकंदाबाद में पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र किया और बताया कि जंग का भारत पर भी गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने लोगों से खास अपील की है कि घर में शादी हो कोई भी इवेंट, एक साल तक सोना न खरीदें (PM Modi On Gold) साथ ही कहा कि,  नागरिकों से पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल कम करने और जहां संभव हो, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की है।

Read More: PM Modi On Gold: ‘न खरीदें सोना, डीजल-पेट्रोल का कम करें इस्तेमाल’, आमजनों से पीएम मोदी की खास अपील, आखिर क्या है वजह? 

बता दें कि, पीएम मोदी ने कहा कि, पिछले कई महिनों से मिडिल ईस्ट में चल रहे युध्द की वजह से भारत के पास बड़े पैमाने पर तेल के भंडार नहीं हैं और युद्ध के चलते पेट्रोल-डीजल आदि के दाम आसमान छू रहे हैं।  मौजूदा परिस्थितियों में विदेशी मुद्रा बचाने पर विशेष जोर देने की जरूरत है, इसलिए ईंधन की बचत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। (PM Modi On Gold)

Read More: Somnath Amrut Mahotsav: हर-हर महादेव.. पीएम मोदी ने रिमोट दबाकर किया 11 तीर्थों के जल से सोमनाथ मंदिर के शिखर का अभिषेक 

PM Modi On Gold: पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 5 से 6 सालों से हमारी सरकार इस संकट से निपटने की कोशिश कर रही है। आज फर्टिलाइजर की बोरी तीन हजार रुपए की बिक रही है और भारत में वही बोरी किसानों को 300 रुपए में मुहैया कराई जा रही है।  कोरोनाकाल के दौरान हमने वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग्स और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसी व्यवस्थाओं को अपनाया था। आज भी समय की मांग है कि हम उन व्यवस्थाओं को फिर से प्राथमिकता दें।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close