[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Wall Collapse: सिंघानिया सरोवर पोर्टिको के पास बड़ा हादसा, तीन मासूम बच्चियों पर गिरी दीवार, JCB से तोड़ा जा रहा था दिवार

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Wall Collapse: राजधानी रायपुर के सिंघानिया सरोवर पोर्टिको इलाके से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, कल 8 मई को CPS स्कूल परिसर में जेसीबी मशीन से दीवार तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान पीछे खेल रही तीन मासूम बच्चियां हादसे का शिकार हो गईं। बताया जा रहा है कि अचानक दीवार भरभराकर बच्चियों के ऊपर गिर पड़ी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Read More: Aaj Ka Rashifal: कर्मफल दाता शनि देव की कृपा से इन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, पूरे होंगे रूके हुए काम 

सूत्रों के मुताबिक, हादसे में एक बच्ची का पैर गंभीर रूप से घायल हुआ है और पैर टूटकर लटकने जैसी स्थिति बताई गई। वहीं दूसरी बच्ची के कमर में गंभीर चोट आई। तीसरी बच्ची के बेहोश होने की सूचना मिली। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बच्चियों को इलाज के लिए उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।

Read More: Bengal CM Oath Ceremony Live : आज 11 बजे शुभेंदु अधिकारी CM पद की लेंगे शपथ, पीएम मोदी, अमित शाह होंगे शामिल

Raipur School Wall Collapse:  मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि जिस दौरान स्कूल परिसर में तोड़फोड़ का काम चल रहा था, उस समय सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी यह भी सामने आ रही है कि काम करा रहे लोगों ने पुलिस को घटना की तत्काल सूचना नहीं दी। फिलहाल पूरे मामले को लेकर इलाके में नाराजगी का माहौल है और परिजन जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close