CG Weather Update: भीषण गर्मी के बीच मौसम ने ली करवट, प्रदेश के कई जिलों में जताई गई बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत
रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ। तेज गर्मी के बीच बारिश होने से प्रदेश वासियों को इस भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले पांच दिनों तक तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में धीरे-धीरे 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।
Read More: Aaj Ka Rashifal: इन तीन राशियों के खास होगा आज का दिन, देवी लक्ष्मी की कृपा से हर काम में मिलेगी सफलता
दरअसल, दक्षिण मध्य प्रदेश, उड़ीसा और बिहार के आसपास सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका सिस्टम के कारण प्रदेश में मौसम प्रभावित हो रहा है। जिस वजह से कई इलाकों में आंधी तूफान के साथ बारिश देखने को मिल रही है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, बलौदाबाजार, बिलासपुर, जशपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर समेत 20 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है।
Read More: Champawat Gang Rape: यहां नाबालिग से गैंग रेप, कमरे में इस हालत में मिली पीड़िता, BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष समेत 3 लोगों पर FIR दर्ज
CG Weather Update: वहीं राजधानी रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से राहत मिलेगी।
यह भी देखें




